नई दिल्ली, जनवरी 2 -- भाजपा के चुनाव प्रबंधन में भी जुटेंगे युवा नेता------------------ विभिन्न राज्यों के युवाओं को चुनाव वाले राज्यों में दी जा रही है अहम जिम्मेदारी --------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा में शीर्ष स्तर से हो रहे पीढ़ीगत बदलावों के साथ अब चुनाव प्रबंधन के लिए भी नई टीम तैयार की जा रही है। इस साल होने वाले पांच विधानसभाओं के चुनाव में अनुभवी चुनाव प्रबंधकों के साथ पार्टी विभिन्न राज्यों के युवा नेताओं को भी चुनाव प्रबंधन के मैदान में उतारने जा रही है। सभी राज्यों की हर विधानसभा सीट के प्रबंधन में कम से कम एक युवा नेता को जोड़ा जाएगा। भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की कमान 45 साल की उम्र में ही संभाल कर पीढ़ीगत बदलावों की शीर्ष स्तर पर शुरूआत की है। जल्द ही वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्...