रांची, जनवरी 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने शनिवार को चार नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। अनूप जोशी को कोडरमा, संजीव सिन्हा को जमशेदपुर महानगर, आनंद कुमार को खूंटी, उदय कुशवाहा को गढ़वा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चार जिलाध्यक्षों में दो सामान्य और दो पिछड़े वर्ग से हैं। नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...