गिरडीह, जनवरी 14 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। भाजपा के नव चयनित ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने मंगलवार को झारखंडधाम में पूजा अर्चना की। झारखंडधाम मंडल एवं हीरोडीह मंडल क्षेत्र के दर्जनाधिक गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को जो दायित्व दिया है उस पर खरा उतरने के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करने को वे तैयार हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को कम नहीं होने देंगे। कहा कि चुनाव के समय मेहनत करनेवाले युवाओं और तमाम कार्यकर्ताओं के लिए वे हमेशा खड़े मिलेंगे। हालांकि स्वागत कार्यक्रम में जगह जगह अपेक्षित उपस्थिति की कमी दिखी। झारखंडधाम मंडल में स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा, वर्तमान मंडल अध्यक्ष विकास मंडल, भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.