विकासनगर, जून 5 -- भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण की ओर से ब्लॉक सभागार विकास नगर में विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने कहा कि इन ग्यारह सालों में भाजपा की सरकार में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सतेंद्र राणा ने कहा कि ग्यारह साल की सरकार में सुशासन और गरीब कल्याण की कई योजनाएं संचालित की गई। इस दौरान प्रभारी, नेहा जोशी, विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान और विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने भी भाजपा के ग्यारह साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति और उन्नति के पथ है। इन ग्यारह सालों में सबका विकास, सबका साथ के नारें के साथ काम किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.