रांची, फरवरी 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा के गेतलसूद मंडल कार्यालय का रविवार को गेतलसूद में उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार मौजूद थे। कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ जनसंघी रामविलास पांडेय ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यालय पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के अतिरिक्त आम जनता की मदद के लिए खोला गया है। इसके लिए एक कार्यालय प्रभारी जयशंकर मुंडा को बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया और संचालन दिलीप मिर्धा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, संजय नायक, दिलीप मिर्धा, शिवधर रजवार, जयनंदन सिंह, सोहन बेदिया, नंदलाल राम, शांति देव...