धनबाद, फरवरी 26 -- निरसा, प्रतिनिधि। झामुमो ने रविवार को निरसा प्रखंड के भागाबांध, बरबेंदिया, विशाल पहाड़ी, लोकोडीह, रतनपुर, पालुडीह, मदनडीह में न्याय यात्रा निकाली व सिदो कान्हो चौक के पास नुक्कड़ सभा की। सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा संपन्न हुआ।झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने झूठे केस में जेल भेजा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। भाजपा षड्यंत्र रचकर जेल भेजा और झारखंड के लोग इस अन्याय के खिलाफ भाजपा के जवाब देंगे। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मौके पर नरेश मरांडी, उपेंद्रनाथ पाठक, ठाकुर मांझी, कामख्या चौधरी, कासिम अंसारी, समीम अंसारी, बीरेंद्र अटल, दुलाली हेंब्रम, नइम शेख, रूहू शेख, सीमा बागती, पूजा कर्मकार, नगेन मरांडी, सुजाता सिन्हा, कमला रवा...