चतरा, जनवरी 31 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। भाजपा के पूर्व सांसद सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय गढ़वा जाने के क्रम में सिमरिया गोवा निवासी पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अंबिका सिंह के हाल चाल जाना। श्री सिंह भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता है। उनके घर पहुंच कर उनका हौसला बढाया।उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन की बाबत जानकारी लिए। उन्होंने कहा कि सिमरिया विधान सभा के मतदाता वंदनीय है, जो भाजपा के पक्ष में अपना मतदान कर ऋणि बना दिये है। संगठन के लोग यहां के मतदाताओ के हर सुख दु:ख मे शामिल होकर आत्मीय परिचय देगें। मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अंबिका सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष लवकुश सिंह से संगठन से संबंधित कई विषयो पर चर्चा किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.