रुडकी, जनवरी 5 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लक्सर के भाजपाइयों ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस भाजपा के बड़े नेताओं का चरित्र हनन कर रही है। बाद में उन्होंने कांग्रेस का पुतला जलाकर रोष जताया। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता लक्सर में शिव मंदिर के पास इकट्ठा हुए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट से निस्तारित हो चुका है। दोषी जेल में सजा काट रहे हैं अब इतने समय के बाद एक महिला कांग्रेस इसे बिना वजह तूल दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...