नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि एसआईआर के तहत प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के दावे को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है। कहा कि शुभेंदु ने दावा किया था कि राज्य में एक करोड़ रोहिंग्या और बांग्लादेशी रहते हैं। तृणमूल ने कहा कि राज्य में फर्जी मतदाताओं के तौर पर चिह्नित लोगों की संख्या 1,83,328 बताई गई है, जबकि शुभेंदु के दावे इससे बहुत ज्यादा थे। इस शुभेंदु अधिकारी ने इन आरोपों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है। अभी नाश्ता शुरू हुआ है। दोपहर का भोजन, चाय और फिर रात का खाना बाकी है। आयोग के ताजे आंकड़ों पर तृणमूल के प्रवक्ता कृषानु मित्रा ने कहा कि मसौदा मतदाता सूचियों में लगभग 58 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। बीएसएफ के आंकड़ों के अनुसार लगभग चार हजार ...