रांची, मई 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से झारखंड सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाने के लगाए गए आरोप पर कड़ा पलटवार किया है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मरांडी का बयान पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है। महासचिव पांडेय ने कहा कि मरांडी यह भूल रहे हैं कि पिछली सरकार में चार वर्षों तक भाजपा ने खुद नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया, जिससे कई संवैधानिक नियुक्तियां लटकी रहीं। भाजपा ने ऐसा जानबूझ कर किया। अपने इस कृत्य का जवाब भाजपा देगी क्या? पहले उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संस्थाओं को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा सिर्फ राजनीतिक आरोप लगाने में व्यस्त है। उन्होंने दावा किया कि भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.