रांची, जुलाई 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा के हालिया बयानों को पूरी तरह निराधार, भ्रामक और झूठ की बुनियाद पर खड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि जनता ने उसे नकार दिया है और अब वे निराशा में झूठ और डर फैलाकर गंदी राजनीति कर रहे हैं। झारखंड की हेमंत सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है और हर मोर्चे पर विकास की नई मिसालें कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि विभागों में नियुक्तियों की प्रक्रिया एक पारदर्शी प्रक्रिया है, जो नियमों के तहत संचालित होती है। यह वही भाजपा है, जिसने अपने शासनकाल में वर्षों तक विभागों में न नियुक्तियां की और ना ही किसी विकास का खाका तैयार किया। अनुबंध पर नियुक्त करने की शुरुआत भाजपा ने ही प्रारंभ की है। हेमंत सरकार उस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.