पूर्णिया, दिसम्बर 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वनभाग स्थित जिला कार्यालय में आगामी 10 दिसंबर को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि यह अवसर जिला संगठन के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा, नया उत्साह और सशक्त दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष का जिले में स्वागत व सम्मान ही नहीं, बल्कि हमारे संगठनात्मक संकल्पों को और मजबूत करने का अवसर है। जिले के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा से जुड़े हर कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिलाध्यक...