बुलंदशहर, जनवरी 15 -- भारतीय जनता पार्टी के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकसित भारत राम जी योजना के अंतर्गत चल रहे जन-जागरण अभियान की समीक्षा की गई। आगामी 21 जनवरी को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय कार्यशाला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में कार्यशाला की रूपरेखा, दायित्व वितरण, संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी मंडलों एवं मोर्चों को निर्धारित दायित्व सौंपते हुए समयबद्ध ढंग से तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। 21 जनवरी को होने वाली ...