कानपुर, जनवरी 25 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आरोप है कि भाजपा लगातार साजिश और नफरत की राजनीति कर रही है। विकास के नाम सिर्फ छलावा किया जा रहा है। मनरेगा का नाम बदलकर बापू का अपमान, मजदूरों के साथ अन्याय ये भाजपा का अहंकार है। पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा मणिकर्णिका घाट में महापुरुषों और महादेवियों की मूर्तियों से खिलवाड़ कर गई। रविवार को नगर कांग्रेस की ओर से आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज को बांटने वालों को कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। दावा किया कि कानपुर में इस बार गठबंधन सभी सीटें जीतेगा। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि पदयात्रा डीबीएस कॉलेज कच्ची बस्ती से शुरू होकर राधा स्वामी मंदिर पर समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में हर वर्ग के लोगों की सहभागिता ने साबित कर दिया कि अब लोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.