रांची, जून 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्दों को प्रस्तावना से हटाने और इसका समर्थन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिलीप सिंह द्वारा किए जाने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा के मूल उद्देश्य संविधान को बदलने की मंशा सच साबित हो रही है। संविधान बचाने की लड़ाई राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी संविधान की प्रस्तावना के सिर्फ दो शब्द नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को विश्व जगत में दशकों से प्रतिबिंबित करने का मूल है, जिस पर देश की जनता को अभिमान है। धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द में पूरे भारत की 140 करोड़ जनता समाहित होती है, धर्मनिरपेक्ष शब्द जहां देश की धार्मिक एकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.