कन्नौज, फरवरी 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती एवं रणनीति पर चर्चा करना रहा। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े नेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है, जहां समय-समय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाता है। इससे संगठन की कमियों पर चर...