चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के मिडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा ने दी। उन्होंने बताया कि24 जून को राज्य सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में विरोध मार्च एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं को आवाज देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।25 जून को आपातकाल के दौरान भारतीय लोकतंत्र पर लगे कलंक और उसकी विभीषिका को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...