काशीपुर, नवम्बर 5 -- काशीपुर। भाजपा काशीपुर ग्रामीण मंडल गोपीपुरा में मंगलवार की शाम बूथ स्तरीय सम्मेलन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक नींव हमारे बूथ कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर कार्य करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का सबसे मजबूत स्तंभ है। क्योंकि वह जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को सही रूप से पहुंचाता है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं मंडल पदाधिकरियों का परिचय लिया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष ब्रिजेश पाल, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, अमित सिंह, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.