हापुड़, दिसम्बर 14 -- भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को संगठन पर्व 2024-25 के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची जारी की। इसमें हापुड़ जनपद से वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष लज्जारानी गर्ग को संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसपर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों ने उन्हें फोन कर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...