दुमका, मार्च 24 -- दुमका। प्रतिनिधि भाजपा के संगठन के मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर दुमका विधानसभा में रायशुमारी बैठक भाजपा जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की,जबकि जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, जिला चुनाव सह अधिकारी सुरेश मुर्मू और बबलू मंडल विशेष रूप से मौजूद थे। रायशुमारी प्रक्रिया के दौरान सभी मंडलों के संभावित अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत दावेदारों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके। भाजपा जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त सं...