रामपुर, जून 17 -- भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी पर अंतर्कलह सामने आने लगी है। सूची को लेकर सोशल मीडिया पर रार फैल गई है। कार्यकर्ता बाहरी और विरोधी लोगों को पद देने पर आपत्ति जता रहे हैं। दो दिन पहले भाजपा ने मंडल कार्यकारिणी की सूचियां जारी की थीं। इसमें शाहबाद ग्रामीण मंडल की सूची को लेकर भाजपा के ही कार्यकर्ता उंगली उठा रहे हैं। कार्यकर्ता संजीव ठाकुर, सचिन मौर्य समेत कई लोगों ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि बाहरी दलों के लोगों को सीधे भाजपा में पद दे दिया गया। इस पर पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कई टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा है कि लखनऊ में बैठे लोग मिशन के तहत काम कर रहे हैं। वे पार्टी को खत्म करने का काम कर रहे हैं। शाहबाद ग्रामीण मंडल की सूची में कई बाहरी लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया। जबकि इन्होंने आज तक पार्टी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.