लखीमपुरखीरी, मई 17 -- लखीमपुर। भाजपा शनिवार को शहर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 17 मई की शाम चार बजे से शहर के विलोबी मैदान से शुरू होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में निकालने वाली इस यात्रा में मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान रहेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तिरंगा यात्रा विलोबी मैदान से शुरू होकर मेन रोड, श्रीराम चौराहा से हीरा लाल धर्मशाला होते हुए गुरु गोबिंद सिंह चौक पहुंचेगी। यहां से अस्पताल रोड होते हुए बिलोबी मैदान पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा संयोजक रामजी मौर्य ने शहर के लोगों से इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...