बिहारशरीफ, जून 14 -- जिला मंत्री व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बीच हुई बहस बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के राणा बिगहा गांव स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया था। प्रेस वार्ता के लिए मीडियाकर्मियों को बुलाया गया था। बैठक के दौरान ही भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। जिला मंत्री उपेन्द्र राजवंशी व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती के बीच तीखी बहस हुई। चप्पल से मुंह तोड़ने की धमकी दी गयी। बैठक में अफरातफरी मच गयी। अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करवाया। कार्यकर्ताओं की माने तो पंखा को इधर-उधर करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। कई अन्य कार्यकर्ता भी इस विवाद में कूदकर शोर-शराबा करने लगे। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना पर ...