औरंगाबाद, जून 10 -- कुटुंबा प्रखंड के संडा गांव में मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत 11 साल बेमिसाल के नारे से हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। पुराने कार्यकर्ताओं को बैठक में शामिल करने पर भी जोर दिया गया। जिला कार्यकर्ता विजय प्रसाद निराला ने अपने प्रेरक शब्दों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। बैठक में संजीत शर्मा, विकास तिवारी, सत्येंद्र सिंह, सचिता सिंह, रामसागर पांडे, युधिष्ठिर पांडे, राहुल सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...