रांची, अगस्त 10 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र के बचरा दक्षिणी पंचायत भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिपरवार मंडल की ओर से तिरंगा अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिरंगा अभियान के संयोजक अरुण सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। कार्यशाला में तिरंगा अभियान के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे कल्याणपुर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो बहेरा तक जाएगी। इसके साथ ही 11 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक पिपरवार क्षेत्र के सभी पंचायतों के प्रत्येक घर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा झंडा का वितरण किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए यह सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.