आगरा, दिसम्बर 6 -- शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में एसआईआर अभियान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रवासी, जिला पदाधिकारियों, बीएलए प्रथम को अभियान संबंधी जिम्मेदारी समझाई गई। प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने अभियान को और गति देने के लिए मार्गदर्शन एवं सुझाव दिया। बैठक के बाद आवास विकास कॉलोनी कासगंज स्थित बूथ संख्या 334 एवं 335 पर डोर टू डोर जाकर प्रदेश के विशेष कार्यक्रम कुंडी बजाओ अभियान के अंतर्गत एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान जिला प्रवासी राहुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, श्यामू यादव, आलोक कुलश्रेष्ठ, गुरुपाल, केशव अग्रवाल, आरपी मिश्रा, प्रवीण शर्मा, संदीप मिश्रा, बिल्लू पंडित, शरद गुप्ता, आकाशदीप वर्मा रानू, कृष्णकांत वशिष्ठ, डा. मनोज शर्मा, मयं...