कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कोडरमा की एक संगठनात्मक बैठक हाल ही में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन चुनाव सह पदाधिकारी नितीश चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला चुनाव पर्यवेक्षक विकास प्रीतम, जिला चुनाव प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू और जिला चुनाव सह पर्यवेक्षक बिनय कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी और शहीद बलिदान दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से राय-शुमारी भी की गई। मुख्य अतिथि विकास प्रीतम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता...