देवघर, जनवरी 2 -- देवघर प्रतिनिधि भाजपा जिला कार्यालय देवघर में भारतीय जनता पार्टी का नगर निगम व नगर परिषद में धरना की तैयारी को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह, नारायण दास, निवास मंडल उपस्थित रहेंगे। सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री व प्रमुख कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उक्त आशय की जानकारी जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया व संतोष उपाध्याय ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...