पटना, सितम्बर 28 -- बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को और आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने चुनाव अभियान समिति का गठन कर दिया है। 22 सितंबर को पार्टी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ हुआ था। वहीं, 25 सितंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। अब, रविवार को 45 सदस्यीय बिहार चुनाव अभियान समिति 2025 की सूची जारी कर दी है। यह समिति विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी कार्यों का नेतृत्व करेगी। आवश्यतानुसार सभी को दिशा-निर्देश देगी। समिति में प्रदेश के शीर्ष नेता, केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। चुनाव अभियान समिति के सदस्यों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्र...