गुमला, नवम्बर 12 -- गुमला। भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला इकाई द्वारा 13 नवंबर को अपराह्न दो बजे बिंदेश होटल सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। यह प्रेस वार्ता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी को लेकर होगी। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक कोचे मुंडा और पूर्व मंत्री बिमला प्रधान संयुक्त रूप से मीडिया से संवाद करेंगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा छोटेलाल उरांव भगत ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...