बिहारशरीफ, जुलाई 4 -- दो महामंत्री व 7 मंत्री कमेटी में किये गये शामिल जिलाध्यक्ष ने की कमेटी के सदस्यों की घोषणा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा की नयी जिला कमेटी की घोषणा की की गयी है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को नवनियुक्त जिला कमेटी के सदस्यों की सूची जारी की गयी। कमेटी में 8 उपाध्यक्षों को जगह मिली है। वहीं, दो महामंत्री और 7 मंत्री बनाये गये हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल व संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के निर्देश पर कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गयी है। विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने में अपना सारा जोर लगा देंगे। पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। यही कारण है क...