सीवान, अगस्त 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा का आयोजन बुधवार को शहर में किया गया। इसमें स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय मुख्य रूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। यात्रा शहर के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई। गांधी मैदान से जेपी चौक पहुंचने पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस यात्रा में शामिल नौजवानों का उत्साह चरम पर था। साथ ही भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, अगस्त क्रांति अमर रहें, काश्मीर हो या गोहाटी, अपनी देश अपनी माटी, गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़ रहें थे। थाना रोड़ में स्थित शहीद सराय में मंत्री मंगल पाण्डेय ने शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.