औरंगाबाद, मार्च 31 -- कुटुंबा प्रखंड के दधपा गांव निवासी कुंदन कुमार चंद्रवंशी के घर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की टीम पहुंची और उनकी पुत्री शालू कुमारी को मैट्रिक की परीक्षा में बिहार बोर्ड में राज्य स्तर पर आठवीं और जिले में पहला स्थान लाने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिजेंद्र सिंह चंद्रवंशी कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार में सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुई है। इसी का नतीजा है कि दधपा के उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाली शालू ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उसने जिले का नाम रोशन किया है और यह बताने का प्रयास किया है कि स्वाध्याय के बल पर किसी भी सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, दधापा निवासी शिव कुमार सिंह, महामंत्री अभय पासवान, प्रेम च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.