नई दिल्ली, फरवरी 8 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल की है। पार्टी ने चार दर्जन सीटों पर कमल खिलाकर करीब 26 साल बाद सत्ता में वापसी की है। दिल्ली के दंगल में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए थे। अब भाजपा की जीत के बाद नजरें इस बात पर होंगी कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए वादों को कब और कैसे पूरा करती है। भाजपा ने गरीब महिलाओं को सस्ते और साल में दो मुफ्त सिलेंडर, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है। महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की घोषणा भी की थी। आइए आपको याद दिला दें भाजपा के संकल्प पत्र की क्या बड़ी बातें हैं। 1. भाजपा ने कहा है कि गरीब महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा और होली दीपावली पर साल में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.