सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- बांसी। कांग्रेस पार्टी के नेता अभिनव राय के आवास पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनावों को लेकर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेता नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग अब ऊब चुके है और इन्हें उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी मजबूती के साथ लग जाए। आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक में कैलाश वाजपेई, डॉ. बीएन तिवारी, सतीश त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, रमजान खान, पप्पू खान, गुफरान सिद्दीकी, वाजिद अली शाह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.