रांची, दिसम्बर 31 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड में धान खरीद के भुगतान की मांग को लेकर भाजपा की चेतावनी रंग लाई है। बेड़ो प्रखंड भाजपा पदाधिकारियों द्वारा धान मूल्य भुगतान में हो रहे विलंब को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके परिणामस्वरूप अब किसानों के खातों में धान की राशि भेजी जा रही है। भुगतान शुरू होने पर भीम रजवार, अशोक कुमार और आलोक कुमार सहित सैकड़ों किसानों ने बेड़ो मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह के प्रति आभार जताया। इधर, भुगतान प्रक्रिया शुरू होने के बाद बलराम सिंह ने घोषणा की है कि पांच जनवरी को बेड़ो लैंपस के घेराव का जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया था उसे अब स्थगित किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...