साहिबगंज, जून 12 -- साहिबगंज। झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल : विकसित भारत कार्यक्रम के तहत 12 जून गुरुवार को चित्र प्रदर्शनी पार्टी की ओर से लगाया जायेगा। भाजपा जिला महामंत्री गौतम कुमार यादव ने बताया की शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पूर्वाहन 11:00 बजे चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन समारोह में पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी एवं विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप में शामिल होंगे। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासन, सेवा और विकास के महायात्रा की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...