रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पांच दिसंबर को प्रदेश पदाधिकारियों व भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होगी। वहीं, छह दिसंबर को नड्डा देवघर जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद देवघर में वह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सारे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने से लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड आ रहे हैं, ऐसे में संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक के बाद देवघर में छह को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसे लेकर संगठन के स्तर से पूरी तैयारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.