जौनपुर, मार्च 16 -- जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष के लिए रविवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मछलीशहर के लिए बैठक होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने दी है। इसकी जानकारी होते ही जौनपुर से जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में मायूसी छा गयी है। गौरतलब हो कि जौनपुर और मछलीशहर जिला के नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ.महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने 16 मार्च की तारीख तय की थी। रविवार को जिले के सभी पदाधिकारियों, विधायक, मंत्री समेत अन्य सभी पदाधिकारियों को बैठक में बुलाने का निर्देश जारी किया है। लेकिन शनिवार शाम को जौनपुर जिलाध्यक्ष के लिए होने वाली बैठक को किन्ही कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...