बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को राष्ट्रवंदना चौक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका। उनका कहना था कि कांग्रेस देश की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल कर रही है, इसे सहन नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी एकत्र हुए। यहां से पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस का पुतला फूंका और नारेबाजी की। भाजपा नेता मनुपाल बंसल ने कहा कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया था, जिसमें कई देश से प्रतिनिधि पहुंचे थे। कांग्रेस के नेताओं ने समिट के दौरान प्रदर्शन करके देश की छवि को खराब करने का प्रयास किया है। इस मौके पर सुनील दीक्षित, सभासद ...