भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा ने रविवार को भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित शीतला स्थान चौक से गुड़हट्टा चौक तक एक भव्य भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनाने और भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने के उद्देश्य से निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में विधान परिषद सदस्य लाल मोहन गुप्ता ने सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने तिरंगा यात्रा को देशभक्ति की प्रेरणा बताया। किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल मंडल ने भी लोगों को संबोधित किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, राजीव पोद्दार, राजकिशोर गुप्ता, योगेश पांडे, मनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.