हमीरपुर, फरवरी 22 -- हमीरपुर। नई दिल्ली में जारी एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने पर नाराज भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रप्रकाश बाजपेई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के नौबस्ता मुहल्ले में कांग्रेस का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया और जमकर नारेबाजी की। मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी देश की छवि को ठेस पहुंचा रहे हैं। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर मोर्चा के नगर मंत्री अमित नागर, अनुरुद्ध प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...