रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को गुमराह करने का प्रयास बंद करें। यह हास्यास्पद है कि भाजपा के नेता उन अनियमितताओं पर सवाल उठा रहे हैं, जिनकी जांच स्वयं हेमंत सोरेन सरकार ने शुरू करवाई और जिनके जांच प्रतिवेदन को सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के हित में है और इसीलिए गुमला जिले में धान खरीददारी में हुई अनियमितताओं की शिकायत मिलते ही, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तत्काल संज्ञान लिया गया और उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय जा...