जमुई, अप्रैल 8 -- जमुई । निज प्रतिनिधि सोमवार को जमुई के भाजपा नगर अध्यक्ष सुनीता सिंह के नेतृत्व में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात दल का झंडा फहराया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई और मात्र 46 वर्षों के सफर में आज ये विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक दल है, जो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। मां भारती की सेवा को अपना ध्येय मानकर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में संलग्न है। इस अवसर पर सर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गा केसरी, बृजनंदन सिंह, महामंत्री विनय पांडे,प्रदेश मंत्री, अजा मोर्चा सोनेलाल पासवान, पूर्व महामंत्री शंकर प्रसा...