दरभंगा, अप्रैल 7 -- मनीगाछी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस विधान पार्षद सुनील चौधरी के नेतृत्व में भाजपा का झंडा लहराकर मनाया। इस अवसर पर विधान पार्षद ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पाग-चादर से सम्मानित भी किया। मौके पर सुधांशु शेखर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, अमित झा पप्पू, दिलीप मंडल, मणिकांत झा, सुबोध कामत, सत्यनारायण झा, नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, कैलाश, सोनू ठाकुर, मुकुन्द झा, ललित पासवान, विनय मश्रि आदि थे। धमुआरा शक्ति केंद्र पर हुआ समारोह अलीनगर। भाजपा के स्थापना दिवस पर धमुआरा शक्ति केंद्र पर समारोह मनाया गया। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय पासवान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि भा...