पटना, मई 13 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि 21 से 31 मई तक भाजपा द्वारा 'सुशासन और विरासत' अभियान चलाकर जन-जन को महारानी अहिल्याबाई के महान कार्यों को बताया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बिहार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ था, परंतु उनके कार्य और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। नागरिकों की सुविधाओं के लिए सड़क बनाना, कुएं एवं जलाशय खुदवाना, महिलाओं की शिक्षा की बात करना, मंदिरों का जीर्णोद्धार, धर्मशाला आदि का निर्माण करना अहिल्याबाई द्वारा किए ऐसे कार्य हैं, जो उन्हें कुशल प्रशासक की श्रेणी में खड़ा करते हैं। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.