धनबाद, मार्च 1 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भाजपा में मार्च महीना सांगठनिक चुनाव की चहल-पहल वाला होगा। धनबाद महानगर के चुनाव पर्यवेक्षक राज पालीवाल ने महानगर की बैठक में शुक्रवार को समीक्षा की एवं सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की। कहा सांगठनिक चुनाव समय सीमा के अंदर संपन्न करना है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक जिलाध्यक्ष का चयन हो जाना है। एक से पांच मार्च तक बूथ अध्यक्षों का गठन। 6 से 9 मार्च के बीच मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी कर पैनल तैयार करना है। 21 मार्च तक मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सह संयोजक और जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न करना है। पालीवाल ने प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता के बाद संगठन चुनाव की बारीकियों एवं झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा तय किए गए सभी नियमों से उपस्थित जिला पदाधिकारी, मंडल चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष...