संभल, जनवरी 21 -- संभल। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक संभल में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। नामांकन के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए पांच में से चार सीटों पर निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का गौरव हासिल किया। इस तरह सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। संभल सहकारी ग्राम विकास बैंक में सुदेशपाल सिंह लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जिससे उनका दोबारा अध्यक्ष बनना तय हो गया। असमोली क्षेत्र में भी भाजपा के प्रेमराज त्यागी ने अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद हासिल किया। दोनों नेताओं की जीत को संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.