बुलंदशहर, मई 1 -- बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बुधवार को कालाआम चौराहा पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पार्टी द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का किया गया अपमान निंदनीय है। पूरा समाज आक्रोशित है। इसके विरोध में काला आम चौराहा पर अखिलेश यादव का पुतला जलाया और निंदा की। इस दौरान जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, दीपक दुल्हेरा, संजय महेश्वरी, दिवाकर सिंह, कुलदीप चौधरी, ऊषा बंसल, योगेश गुप्ता, बिल्लू पंडित, भीष्म सिसोदिया, पुष्कर सिंह, अखिल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.