रुडकी, जनवरी 29 -- कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी की ओर से 30 जनवरी को प्रस्तावित विजय जुलूस को महात्मा गांधी का अपमान बताया है। उनका कहना है कि इस दिन पूरा देश महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देता है। जबकि भाजपा इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाने जा रही है। उन्होंने भारी संख्या में मतों के निरस्त होने पर सवाल उठाया। रुड़की सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि 30 जनवरी को भाजपा की नवनिर्वाचित मेयर अनीता अग्रवाल और पार्षद विजय जुलूस निकाल रहे हैं। जबकि उस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। इस दिन को पूरा देश और दुनिया उन्हें श्रद्धांजलि देगी। जबकि भाजपा इस दिन जशन मनाने की तैयारी कर रही है, यह सरासर महात्मा गांधी का अपमान है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.